Site icon The Mountain People

सीमांत राज्य में सुरक्षा और विकास पर मंथन: सीएम धामी से उप सेना प्रमुख की मुलाकात

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में सुरक्षा, सामरिक समन्वय और विकास से जुड़े मुद्दों पर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भारतीय सेना के उप सेना प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान दोनों के बीच समसामयिक परिस्थितियों के साथ-साथ रणनीतिक और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। खासतौर पर सीमावर्ती राज्य उत्तराखंड में विकास, आपदा प्रबंधन और सुरक्षा के बीच बेहतर तालमेल को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भारतीय सेना का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य सरकार और सेना के बीच मजबूत समन्वय से सीमांत क्षेत्रों के विकास, आपदा से निपटने की क्षमता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

बैठक को राज्य में सिविल-सेना समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 
 
Exit mobile version