Site icon The Mountain People

केदारनाथ धाम के रावल ने सीएम धामी को दिया आशीर्वाद, यात्रा तैयारियों पर हुई अहम चर्चा

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को श्री केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान रावल ने भगवान केदारनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

मुख्यमंत्री ने रावल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में जारी पुनर्निर्माण और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

बैठक में आगामी यात्रा सीजन को लेकर तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए यात्रा संचालन को और अधिक सुव्यवस्थित और सुगम बनाने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा जताई।

 
 
Exit mobile version