Site icon The Mountain People

रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखंड टीम, मुख्यमंत्री धामी ने दी हार्दिक बधाई

 

 

 

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की क्रिकेट टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को राज्य के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे प्रदेश के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक सुदृढ़ होगा।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन को भी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर प्रयास, अनुशासन, बेहतर टीमवर्क और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है।

धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है तथा खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि प्रदेश के युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।

मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए उत्तराखंड की टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि टीम जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश करेगी और प्रदेश का गौरव बढ़ाएगी।

Exit mobile version