Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

 

 

 

देहरादून: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है, जिससे आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।

Exit mobile version