Site icon The Mountain People

CM धामी ने सिंचाई, सड़क और आपदा प्रबंधन से जुड़ी योजनाओं को दी रफ्तार, ₹160.54 करोड़ की स्वीकृति

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में सिंचाई परियोजनाओं, सड़कों के चौड़ीकरण, मानव–वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम तथा आपदा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में संचार सुविधाओं के विकास के लिए कुल ₹160.54 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ने नाबार्ड के वित्त पोषण से संचालित सिंचाई विभाग की 16 योजनाओं के लिए ₹53.68 करोड़ की लागत को मंजूरी दी है, जिससे विभिन्न जनपदों में कृषि एवं सिंचाई सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही जनपद उधम सिंह नगर के किच्छा विधानसभा क्षेत्र में स्थित नगला–किच्छा मोटर मार्ग (राज्य मार्ग संख्या-44) के किमी 4.850 से किमी 12.600 तक के हिस्से को दो लेन से चार लेन में परिवर्तित किए जाने हेतु ₹80.63 करोड़ की योजना को भी स्वीकृति दी गई है।

मानव–वन्यजीव संघर्ष को कम करने के उद्देश्य से वन प्रभागों को आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से तात्कालिक रूप से ₹11.00 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अतिरिक्त, आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी एवं बागेश्वर जनपदों में पुलिस संचार नेटवर्क के उन्नयन हेतु ₹15.23 करोड़ की योजना को भी राज्य आपदा मोचन निधि से स्वीकृति प्रदान की गई है।

Exit mobile version