Site icon The Mountain People

अटल बिहारी वाजपेई जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी हुए शामिल

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर स्वर्गीय वाजपेई जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई का जीवन राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा है। उन्होंने कहा कि वाजपेई जी का दूरदर्शी नेतृत्व और विचार आज भी देश को प्रेरणा देते हैं और विकास की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version