Site icon The Mountain People

जनगणना-2027 में बड़ा बदलाव, प्रवासी नागरिकों पर होगी विशेष नजर

 

 

 

पीटीआई: जनगणना 2027 में इस बार देश की आबादी के साथ-साथ प्रवासन से जुड़ी अहम जानकारियां भी दर्ज की जाएंगी। केंद्र सरकार जनगणना के दौरान लोगों से उनके वर्तमान निवास पर रहने की अवधि और वहां आने के कारण से संबंधित प्रश्न भी पूछेगी। यह जानकारी सामाजिक-आर्थिक योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद करेगी।

लोकसभा में लिखित उत्तर देते हुए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का विवरण उसी स्थान पर दर्ज किया जाता है, जहां वह गणना अवधि के दौरान उपस्थित रहता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवासी श्रमिकों और अस्थायी निवासियों की गणना के लिए अलग से कोई प्रक्रिया नहीं बनेगी, बल्कि मौजूदा प्रणाली के तहत ही सभी विवरण एकत्र किए जाएंगे।

मंत्री ने बताया कि जनगणना में व्यक्ति के जन्म स्थान, अंतिम निवास स्थान, वर्तमान निवास पर रहने की अवधि और प्रवासन के कारण की जानकारी भी शामिल होगी। इसके लिए प्रश्नावली को क्षेत्रीय कार्य शुरू होने से पहले आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित किया जाएगा।

Exit mobile version