Site icon The Mountain People

सीएम धामी ने पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में की पूजा, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

 

 

 

TMP: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजस्थान के अजमेर जिले में स्थित पवित्र तीर्थराज पुष्कर की दिव्य भूमि पर विश्वप्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रजापिता ब्रह्मा जी से उत्तराखंड सहित सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।

पूजा के बाद मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि तीर्थराज पुष्कर सदियों से सनातन संस्कृति, तप, योग और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र रहा है। यहां का दिव्य वातावरण हर आगंतुक को शांति, श्रद्धा और आध्यात्मिक शक्ति का अनुभव कराता है।

Exit mobile version