TMP: राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया जगत को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को सही दिशा देने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मीडिया ही जनता और सरकार के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है, जो सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में अहम योगदान देता है।
सीएम धामी ने उम्मीद जताई कि मीडिया अपने दायित्वों और निष्पक्ष कार्यप्रणाली से एक विकसित और जागरूक समाज के निर्माण में निरंतर योगदान देता रहेगा। इसी अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं।

