Site icon The Mountain People

पर्वतारोही बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया 10 लाख का योगदान, CM ने व्यक्त किया आभार

 

 

 

देहरादून: प्रसिद्ध पर्वतारोही एवं पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित बछेंद्री पाल ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 लाख रुपये का योगदान दिया है। शनिवार को यह चेक उनकी ओर से राज्य महिला उद्यमिता परिषद की उपाध्यक्ष विनोद उनियाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

मुख्यमंत्री धामी ने इस सामाजिक योगदान के प्रति बछेंद्री पाल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सहयोग और सेवा की भावना समाज को मजबूती से जोड़ती है। ऐसे योगदान न केवल जरूरतमंदों की सहायता करते हैं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को जनहित के कार्यों में जुड़ने की प्रेरणा भी देते हैं।

सीएम धामी ने कहा कि बछेंद्री पाल जैसी महान व्यक्तित्वधारी पर्वतारोही का यह योगदान राज्य के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि समाज के अन्य लोग भी इसी भावना के साथ आगे आएंगे और राहत कार्यों में सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश करेंगे।

Exit mobile version