Site icon The Mountain People

रजत जयंती पर दून में पहुंचेगे प्रधानमंत्री मोदी, FRI में होगा भव्य समारोह – सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती पर राजधानी दून में माहौल उत्सवमय है। इसी विशेष अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देहरादून पहुंच रहे हैं। ऐतिहासिक फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) में आयोजित भव्य राज्य स्थापना समारोह में प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं, वहीं कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

तड़के चार बजे से पुलिस अलर्ट पर

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए रविवार सुबह चार बजे से ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ जाएगी। एफआरआइ परिसर और आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाती रहीं।

गढ़वाल, हरिद्वार, रुड़की और विकासनगर से कार्यक्रम के लिए सैकड़ों बसों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष रूट प्लान तैयार किया है। मुख्य मार्गों पर स्टीकर और दिशा-निर्देश बोर्ड लगाए गए हैं ताकि यातायात सुचारु रहे।

कार्यक्रम स्थल और आइएमए के आसपास पुलिसकर्मी कार्यक्रम शुरू होने से तीन घंटे पहले ही ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। सुरक्षा और व्यवस्था के मद्देनज़र पूरे शहर में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना है।

राज्य की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर देहरादून पूरी तरह त्योहार के रंग में रंगा हुआ है — हर ओर सजावट, उत्साह और तैयारियों की चमक दिखाई दे रही है।

Exit mobile version