Site icon The Mountain People

मुख्य सचिव ने एफआरआई में रजत जयंती मुख्य समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

 

 

 

 

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई), देहरादून पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग प्रबंधन, अतिथि स्वागत व्यवस्था तथा यातायात संचालन योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से अब तक की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री की उपस्थिति को देखते हुए सभी व्यवस्थाएँ उच्च स्तर की होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात एवं पार्किंग योजना को व्यापक और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि आमजन को कार्यक्रम में पहुँचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा शहर के यातायात पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

निरीक्षण के दौरान सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version