नई दिल्ली: दीपावली पर दिल्ली-एनसीआर में “ग्रीन पटाखों” के इस्तेमाल के बावजूद शहर जहरीली धुंध में डूब गया। मंगलवार को दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शीर्ष पर पहुँच गई। आईक्यूएयर की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के टॉप-5 प्रदूषित शहरों में तीन शहर—कोलकाता, दिल्ली और मुंबई—भारत से हैं।
रिपोर्ट में कोलकाता दूसरे, कराची तीसरे, लाहौर चौथे और मुंबई पांचवें स्थान पर हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार सालों की तुलना में इस बार दीपावली पर दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक दर्ज किया गया।
Related posts:
मुख्यमंत्री धामी ने 53.43 करोड़ लागत के पुलिस लाईन के प्रशासनिक भवनों, बैरकों तथा आवासीय भवनों का शि...
इजरायल में दोहरा आतंकी हमला: जाफा में अंधाधुंध फायरिंग में 8 की मौत, ईरान ने भी दागी मिसाइलें
वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक, आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि
ट्रांसफर प्रक्रिया में नहीं चलेगी, कोई सिफारिश- डॉ0 धन सिंह रावत
नारी शक्ति को 33% आरक्षण दिलाने के लिए धामी का बड़ा संदेश—‘राजनीति से ऊपर उठे सदन’
(Visited 1,324 times, 1 visits today)

