Site icon The Mountain People

दिवाली पर देश को दहलाने की साजिश नाकाम, भारतीय सेना ने बचाई हजारों ज़िंदगियाँ

 

 

 

TMP: दिवाली के पर्व के बीच जहां देशभर में खुशी और रौनक का माहौल है, वहीं जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले से दहशत फैलाने की कोशिश की खबर आई। आतंकियों ने यहाँ एक आईईडी लगाकर आतंकी वारदात की योजना बनाई थी, लेकिन भारतीय सेना और स्थानीय पुलिस की सतर्कता ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।

सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया और आईईडी को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि किस आतंकी संगठन ने इस विस्फोटक को लगाया था। दिवाली के दौरान किसी आतंकी घटना की आशंका को देखते हुए घाटी में सुरक्षा और अधिक कड़ी कर दी गई है।

वहीं, हाल ही में भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपनी तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन करते हुए ‘संभव’ नामक स्वदेशी उपकरण का इस्तेमाल किया था। इस उपकरण ने दुश्मन की गतिविधियों पर नज़र रखने और जवानों के बीच संपर्क बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बताया कि यह स्वदेशी उपकरण जनवरी 2025 से पहले तैयार कर लिया गया था और ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इसका पहला उपयोग हुआ।

राष्ट्रीय राइफल्स, जो 1990 के दशक में गठित हुई थी, इस ऑपरेशन का अहम हिस्सा रही। अपने आदर्श वाक्य ‘शक्ति और वीरता’ पर चलते हुए इस बल ने घाटी में कई बड़े आतंकियों और उनके नेटवर्क का सफाया किया है।

Exit mobile version