Site icon The Mountain People

CM धामी ने चंपावत को दी ₹115.23 करोड़ की सौगात, 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

 

 

 

 

चंपावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को चंपावत जिले के सर्वांगीण विकास के लिए ₹115.23 करोड़ की लागत से तैयार 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

जीजीआईसी चंपावत में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण और ₹63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये योजनाएँ “आदर्श चंपावत” के स्वप्न को साकार करने में मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला उत्तराखंड की आत्मा है और राज्य सरकार इसे “मॉडल जिला” बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन्हें समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय में छात्राओं के साथ बैठकर भोजन किया, उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पढ़ाई के संबंध में फीडबैक भी लिया।

जीजीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आमनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर भी किए।

Exit mobile version