Site icon The Mountain People

एल.एंड.टी. ने उत्तराखंड आपदा राहत के लिए बढ़ाया हाथ, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए ₹5 करोड़

 

 

 

 



TMP:  संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने बुधवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए ₹5 करोड़ की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान कंपनी ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता एवं राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग हेतु ₹5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रदान की।

CM धामी ने एल.एंड.टी. के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के राहत प्रयासों को मजबूती देगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता से कर रही है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से इन कार्यों में और तेजी आएगी तथा प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता मिल सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। राज्य सरकार ने आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ बनाने और राहत प्रणाली को और अधिक प्रभावी करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

 

Exit mobile version