Site icon The Mountain People

सीएम धामी ने संघ के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम जी की श्रद्धांजलि सभा में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रेसकोर्स स्थित स्वर्गपपुरी आश्रम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक राधेश्याम जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राधेश्याम जी का संपूर्ण जीवन समाज, संगठन और राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहा। वे संघ की मूल भावना – निःस्वार्थ सेवा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति – के जीवंत प्रतीक थे। अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से उन्होंने असंख्य युवाओं और कार्यकर्ताओं को समाज सेवा का मार्ग दिखाया।

सीएम ने कहा कि राधेश्याम जी का त्याग, तपस्या और राष्ट्रहित के प्रति उनकी अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी। समाज और संगठन को सशक्त बनाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को ऊर्जा प्रदान कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version