Site icon The Mountain People

UKSSSC पेपर लीक: धामी सरकार ने दी CBI जांच को मंजूरी, युवाओं को न्याय का भरोसा

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKSSSC परीक्षा नकल प्रकरण की CBI जांच की संस्तुति को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम युवाओं के भविष्य और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

हाल ही में मुख्यमंत्री धामी स्वयं बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुँचे थे। वहाँ उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए आश्वासन दिया था कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के मन में कोई शंका न रहे, इसलिए मामला राज्य की एजेंसियों तक सीमित रखने के बजाय CBI को सौंपा गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि CBI की गहन और निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आएगी और दोषी सख्त सजा पाएंगे।

Exit mobile version