Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी ने परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं से की बात, दी सीबीआई जांच की सहमति

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को परेड ग्राउंड पहुंचे और वहां आंदोलन कर रहे युवाओं से सीधे संवाद किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं की मांग के अनुरूप उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच कराने की सहमति दे दी।

युवाओं से भावुक संवाद

सीएम धामी ने कहा कि यह त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी में युवा आंदोलन कर रहे हैं, यह किसी के लिए भी आसान नहीं है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सरकार का उद्देश्य केवल यह है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के तहत काम करते हुए 25 हजार से अधिक सरकारी भर्तियाँ की हैं, जिनमें कोई शिकायत नहीं आई।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम चाहते हैं कि युवाओं के मन में किसी भी तरह का अविश्वास या संदेह न रहे। इसी कारण मैं बिना किसी को बताए सीधे धरना स्थल पर आया हूं। सरकार पूरी तरह युवाओं के साथ है।”

जांच में पारदर्शिता

धामी ने कहा कि प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में SIT द्वारा की जा रही है, लेकिन युवाओं की मांग पर सरकार सीबीआई जांच की संस्तुति करेगी

मुकदमे वापस होंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलन के दौरान यदि युवाओं के खिलाफ कोई मुकदमे दर्ज किए गए हैं, तो उन्हें वापस लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड के युवा देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Exit mobile version