Site icon The Mountain People

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में कुंभ मेले को दिव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए हरिद्वार में महत्वपूर्ण बैठक

 

 

 

हरिद्वार: उत्तराखण्ड में आगामी 2027 कुंभ मेले को भव्य, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव आनंद वर्धन की अध्यक्षता में सीसीआर सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधि, श्री गंगा सभा, व्यापार मंडल, प्रेस क्लब, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने कहा कि कुंभ मेले का सफल संचालन सभी का सहयोग सुनिश्चित करने से ही संभव है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी प्राप्त सुझावों को मेला अधिकारी एवं जिला अधिकारी के माध्यम से लागू किया जाएगा। विशेष रूप से आयोजन की भव्यता, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन सुगमता, स्वास्थ्य व आपदा प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए व्यापक तैयारियां की जाएँगी।

बैठक में महापौर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, गंगा सभा अध्यक्ष, व्यापार मंडल प्रतिनिधि, होटल एसोसिएशन, धर्मशाला समिति, प्रेस क्लब सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। सभी ने कुंभ मेले की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।

यह बैठक कुंभ मेले को पर्यटन, धार्मिक आस्था और उत्तराखण्ड के विकास का प्रमुख मंच बनाने की दिशा में अहम कदम साबित होगी।

Exit mobile version