Site icon The Mountain People

राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड की आपदा राहत हेतु 5 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान, एकजुटता का परिचय

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने उत्तराखंड को 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। यह सहायता राशि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तात्कालिक राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन समय में उत्तराखंड की पीड़ा को अपनी ही पीड़ा समझा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्थान के लोग संकट की इस घड़ी में उत्तराखंड के भाइयों-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि आपसी सहयोग से पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य शीघ्रता से संपन्न होंगे।

यह सहयोग दो राज्यों की आपसी भाईचारे और सहानुभूति का सजीव उदाहरण है, जो विपदा में एकता का संदेश देता है।

 
 
Exit mobile version