Site icon The Mountain People

उत्तराखंड में आफत की बारिश: देहरादून समेत पांच जिलों में रेड अलर्ट, कई जगह स्कूल बंद

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अगस्त समाप्त होने के बावजूद पहाड़ से मैदान तक भारी वर्षा का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बारिश हुई, जबकि दोपहर बाद देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में 50 मिमी से अधिक वर्षा दर्ज की गई। बनबसा में 24 घंटे के भीतर 160 मिमी और ऋषिकेश में 118 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 900 प्रतिशत अधिक है।

लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बाधित हो गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार समेत पांच जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। शेष जिलों में ऑरेंज अलर्ट लागू किया गया है।

मंगलवार को भी प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। सुरक्षा को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्क रहें।

Exit mobile version