CM धामी की नितिन गडकरी से मुलाकात, आपदा से प्रभावित सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण को मांगा केंद्र से सहयोग

 

 

 

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में आई आपदा और अतिवृष्टि से सड़कों व पुलों को हुए व्यापक नुकसान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष रूप से धराली क्षेत्र में हुए बड़े नुकसान का उल्लेख करते हुए सड़कों और पुलों की शीघ्र मरम्मत व पुनर्निर्माण के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने राज्य के अन्य प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति से भी केंद्रीय मंत्री को अवगत कराते हुए केंद्र से त्वरित मदद की आवश्यकता जताई।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि सभी आवश्यक सहायता राज्य को प्रदान की जाएगी।

(Visited 332 times, 1 visits today)