उत्तराखंड में 3 दिन का रेड अलर्ट, CM ऑफिस ने सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा

 

 

देहरादून: आगामी दिनों में भारी से अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने सभी जिलों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और रेड व ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

बैठक में संवेदनशील इलाकों में अलार्म सिस्टम सक्रिय करने, नदी किनारे रहने वालों को पूर्व सूचना देने, नाव, राफ्ट, जेसीबी व पोकलैंड मशीनें पहले से तैयार रखने और सड़क बाधित होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

रेड अलर्ट कार्यक्रम:

  • 11 अगस्त: देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक वर्षा।

  • 12 अगस्त: हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक वर्षा।

  • 13 अगस्त: देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर में अत्यधिक वर्षा।

14 व 15 अगस्त को अधिकांश जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी रहेगा।

जनपदों को निर्देश:

  • सभी अधिकारी 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहें, फोन स्विच ऑफ न करें।

  • विद्यालयों में सुरक्षा उपाय अपनाएं।

  • उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों का प्रवेश प्रतिबंधित रखें।

  • भू-स्खलन संभावित मार्गों पर उपकरण पहले से तैनात हों।

  • मीडिया के माध्यम से चेतावनी आम जनता तक तुरंत पहुंचाई जाए।

आपदा की स्थिति में संपर्क करें:

📞 0135-2710335, 0135-2710334

📞 टोल फ्री: 1070, 1077

📱 9058441404, 8218867005

प्रशासन ने अपील की है कि लोग इन दिनों अनावश्यक घर से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

(Visited 1,512 times, 1 visits today)