Site icon The Mountain People

धराली आपदा राहत: कोटक महिंद्रा बैंक ने भेजी 10 दिनों की राशन सामग्री, मुख्यमंत्री धामी ने किया रवाना

 

 

 

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से धराली आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा भेजी जा रही राहत एवं पुनर्वास सामग्री को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोटक महिंद्रा बैंक ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत 10 से 12 दिनों के लिए पर्याप्त कच्चा राशन — आटा, चावल, दालें, मसाले, खाद्य तेल — सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएँ जैसे टूथपेस्ट, नहाने का साबुन, कपड़े धोने का साबुन आदि भेजे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने बैंक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और राहत कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा उत्तराखंड आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा है

इस अवसर पर अपर सचिव मनमोहन मेंनाली, कोटक महिंद्रा बैंक के सर्किल हेड शोभित अग्रवाल, एरिया हेड अनुज कपूर, रजत जैन तथा बैंक के इंप्लीमेंटेशन पार्टनर सेवा इंटरनेशनल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version