Site icon The Mountain People

धराली आपदा में टूटा लाइफलाइन पुल, लिमचीगाड ब्रिज बनकर तैयार – कुछ घंटों में शुरू होगा आवागमन

 

 

TMP: धराली (उत्तरकाशी) आपदा के दौरान कनेक्टिविटी की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण लिमचीगाड पुल बह जाने से क्षेत्र का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था। इस स्थिति से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर बेली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू किया गया।

पुलिस दलों, एसडीआरएफ, इंजीनियरों और अन्य बचाव टीमों के अथक परिश्रम से पुल का निर्माण अब अंतिम चरण में है और कुछ ही घंटों में इसे यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

यह पुल आपदा प्रभावित गांवों के लिए जीवनरेखा साबित होगा और राहत एवं बचाव कार्यों में गति लाएगा।

 

Exit mobile version