Site icon The Mountain People

आपदा राहत से समसामयिक मुद्दों तक: मुख्यमंत्री धामी ने राज्यपाल से की विस्तृत चर्चा

 

 

 

देहरादून: राजभवन में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे पुनर्वास प्रयासों, प्रशासनिक तैयारियों और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता पर भी चर्चा की।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने राज्य के अन्य समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया और आपदा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर सहमति जताई।

Exit mobile version