Site icon The Mountain People

हरिद्वार मनसा देवी हादसा: 6 श्रद्धालुओं की मौत पर शोक, घायलों के लिए एम्स रेफर—सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 

 



हरिद्वार:  उत्तराखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मनसा देवी मंदिर के पैदल मार्ग पर शनिवार को मची भगदड़ में 6 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए हैं। इस घटना ने पूरे प्रदेश को स्तब्ध कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और उन्हें हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की जाएगी।

घायलों का उपचार जारी

आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी दी कि 5 गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है, जबकि 23 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल हरिद्वार में किया जा रहा है। सभी को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

घटना की जानकारी और मृतक/घायलों से संबंधित विवरण के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं:

जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र, हरिद्वार:

📞 01334-223999

📱 9068197350, 9528250926

राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र, देहरादून:

📞 0135-2710334, 2710335

📱 8218867005, 9058441404

इन नंबरों पर संपर्क कर श्रद्धालुओं की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। हरिद्वार की यह घटना श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के प्रति गंभीर चेतावनी है। सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए राहत, जांच और जानकारी व्यवस्था लागू कर दी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब स्थायी समाधान की आवश्यकता है।

Exit mobile version