Site icon The Mountain People

भुट्टा विक्रेता की ठेली पर रुके सीएम धामी, खुद भूना भुट्टा और वृद्धा को अपने हाथों से कराया स्वाद

 

 

 

हल्द्वानी/खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनसेवा से जुड़ा एक भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला जब वह भारामल दर्शन के उपरांत अपने काफिले के साथ पीलीभीत रोड से गुजर रहे थे। सड़क किनारे भुट्टा भून रहे एक स्थानीय विक्रेता श्री महातम की ठेली के पास मुख्यमंत्री अचानक रुक गए।

मुख्यमंत्री न सिर्फ ठेली पर पहुंचे, बल्कि स्वयं भुट्टा भूना और वहीं मौजूद एक वृद्ध महिला को अपने हाथों से भुना हुआ भुट्टा भेंट किया। उन्होंने महिला का हालचाल जाना और स्वयं भी भुट्टे का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि, “स्थानीय श्रमिकों और छोटे व्यापारियों की मेहनत ही हमारे राज्य की असली ताकत है। हमें उनके श्रम का सम्मान करना चाहिए और युवाओं को स्वावलंबन और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

उनका यह कदम न केवल स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायी संदेश है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि जननेता का जुड़ाव जनता से सीधे संवाद और सम्मान के जरिए होता है।

मुख्यमंत्री धामी पहले भी उत्तराखंड के लोक उत्पादों और छोटे उद्यमों को बाजार से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयासरत रहे हैं। उनका यह भावनात्मक व्यवहार एक बार फिर उन्हें आमजन के करीब ले आया।

Exit mobile version