देहरादून: प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के तहत प्रभावी आचार संहिता के दौरान सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता के चलते बड़े पैमाने पर अवैध सामग्री की जब्ती की गई है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा 22 जुलाई 2025 तक कुल 15.79 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं।
22 जुलाई को जब्त की गई सामग्री का ब्योरा:
पुलिस द्वारा जब्त शराब – 822.820 लीटर (अनुमानित कीमत ₹7,01,862)
आबकारी विभाग द्वारा जब्त शराब – 291 लीटर (अनुमानित कीमत ₹1,18,863)
नगद जब्ती – ₹2,70,000
अब तक की कुल जब्ती (22 जुलाई तक):
शराब – 28,546.905 लीटर (अनुमानित मूल्य ₹1,77,19,512)
नशीले पदार्थ – 38.4167 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹13,69,46,209)
कीमती धातु (सोना/चांदी) – 0.3915 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹25,10,000)
कुल नकदी – ₹6,92,100
कुल जब्ती मूल्य: ₹15,79,46,756 (पंद्रह करोड़ उन्नासी लाख छियालीस हजार सात सौ छप्पन रुपये)
प्रशासन सख्त, निगरानी तेज
पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। निर्वाचन से जुड़े अधिकारी लगातार फ्लाइंग स्क्वॉड और निगरानी दलों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं।इन भारी जब्तियों से साफ है कि प्रदेश में पंचायत चुनावों को प्रभावित करने के प्रयासों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सक्रियता से निष्पक्ष और स्वच्छ चुनाव की उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

