Site icon The Mountain People

2026 की नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियां तेज़, समीक्षा बैठक में अधिकारियों को मिशन मोड में काम के निर्देश

photo-piyu11patel

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान मानी जाने वाली माँ नंदा देवी राजजात यात्रा को वर्ष 2026 में और अधिक भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज़ कर दी गई हैं। सचिवालय में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रा मार्गों की समय पर मरम्मत, सुरक्षा रेलिंग की स्थापना, और सभी प्रमुख पड़ावों पर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एंबुलेंस और टेलीमेडिसिन सेवाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

बैठक में विशेष रूप से यह तय किया गया कि स्थानीय लोक कलाकारों, ग्राम पंचायतों और स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता के साथ यात्रा को सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध किया जाएगा। पारंपरिक लोककलाओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को मंच मिलेगा, जिससे यह यात्रा एक आध्यात्मिक के साथ सांस्कृतिक उत्सव का स्वरूप ले सके।

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ एक व्यापक कार्ययोजना तैयार करने और वर्ष 2025 के अंत तक जमीनी स्तर पर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि 2026 की यह दिव्य यात्रा श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय और सुदृढ़ अनुभव बन सके।

 

 

Exit mobile version