Site icon The Mountain People

लिस्बन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत, ‘Key of Honour’ से हुई सम्मानित

 

 

नई दिल्ली :भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पुर्तगाल की अपनी पहली राजकीय यात्रा के तहत ऐतिहासिक शहर लिस्बन में कदम रखा, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। लिस्बन के ऐतिहासिक सिटी हॉल ‘कैमरा म्यूनिसिपल दे लिस्बोआ’ में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति मुर्मु को शहर के मेयर द्वारा ‘की ऑफ ऑनर’ (Key of Honour) से सम्मानित किया गया।

इस गरिमामय समारोह में लिस्बन के कई गणमान्य नागरिक, राजनयिक समुदाय के सदस्य, भारतीय प्रवासी और भारत-पुर्तगाल समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस अवसर ने भारत और पुर्तगाल के बीच सदियों पुराने संबंधों को और गहराई प्रदान की।

राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में पुर्तगाल के लोगों और लिस्बन प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं पुर्तगाल की अपनी पहली राजकीय यात्रा के तहत लिस्बन शहर आकर बेहद खुश हूं। मैं यहां की जनता और शहर के मेयर का इतने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए धन्यवाद देती हूं।”

उन्होंने भारत और पुर्तगाल के बीच सांस्कृतिक साझेदारी को रेखांकित करते हुए कहा कि यह साझा विरासत दोनों देशों को और अधिक करीब लाती है।

https://x.com/ANI/status/1909314649096433845

राष्ट्रपति ने पुर्तगाल को यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों में भारत का एक मजबूत साझेदार बताते हुए कहा, “पुर्तगाल, भारत के लिए यूरोपीय संघ और पुर्तगाली भाषी देशों के साथ संबंधों को प्रगाढ़ करने में अहम भूमिका निभा रहा है।”

अपने संबोधन के अंत में राष्ट्रपति मुर्मु ने ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत एक समावेशी, समृद्ध और मानव-केंद्रित समाज की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

यह दौरा भारत और पुर्तगाल के बीच सहयोग के नए आयाम खोलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Exit mobile version