Site icon The Mountain People

खटीमा में सीएम धामी से मिला न्यूजीलैंड डेलिगेशन, पशुपालन विकास पर हुई अहम चर्चा

 

 

 

खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को न्यूजीलैंड से आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में भारत-न्यूजीलैंड के बीच पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में संभावित सहयोग पर चर्चा की गई।

न्यूजीलैंड के वैज्ञानिक कर रहे उत्तराखंड में पशुधन अध्ययन

प्राइमरी इंडस्ट्री मिनिस्ट्री, न्यूजीलैंड सरकार के सलाहकार प्रोफेसर गैरी और पशु चिकित्सा वैज्ञानिक प्रोफेसर निकोलस इन दिनों उधम सिंह नगर के किच्छा, गदरपुर और काशीपुर में ब्रीड मल्टीप्लीकेशन फार्म योजना के लाभार्थियों के फार्मों का निरीक्षण और अध्ययन कर रहे हैं।

इस योजना का उद्देश्य उन्नत नस्लों के पशुधन को बढ़ावा देना और दुग्ध उत्पादन को सशक्त बनाना है। न्यूजीलैंड, जो डेयरी उद्योग में अग्रणी देश है, इस क्षेत्र में उत्तराखंड के साथ तकनीकी और वैज्ञानिक सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

मुख्यमंत्री ने जताई आधुनिक डेयरी टेक्नोलॉजी में रुचि

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने न्यूजीलैंड के वैज्ञानिकों के कार्यों की सराहना की और उत्तराखंड में उन्नत डेयरी तकनीकों को अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पशुपालन और डेयरी उद्योग को एक नए स्तर तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे किसानों और पशुपालकों को अधिक लाभ मिल सके।

प्रशासनिक अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version