Site icon The Mountain People

मौली का महा-सम्मान: राष्ट्रीय खेलों के सुपरस्टार शुभंकर का सीएम आवास में भव्य स्वागत

 

 

 

TMP: 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के बाद, उत्तराखंड के लोकप्रिय शुभंकर “मौली” (मोनाल पक्षी) का सीएम आवास में विशेष स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय खेलों में मौली की भूमिका को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इसकी सक्रियता ने पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया।

मौली बना नेशनल सेंसेशन!

राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली का उत्तराखंड के हर जिले में भव्य स्वागत किया गया।

इस शुभंकर ने उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल को देशभर में पहचान दिलाई।

मौली की लोकप्रियता ने इसे खेलों का असली सुपरस्टार बना दिया!

उत्तराखंड का ऐतिहासिक प्रदर्शन – 103 मेडल और टॉप 7 में एंट्री!

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीते, जिससे राज्य शीर्ष 7 राज्यों में शामिल हो गया

37वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड 25वें स्थान पर था, लेकिन इस बार ऐतिहासिक छलांग लगाई

मुख्यमंत्री ने राज्य की नई खेल नीति और मजबूत खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को इस सफलता का श्रेय दिया।

ग्रीन गेम्स के लिए याद किए जाएंगे 38वें राष्ट्रीय खेल

ई-वेस्ट से बने मेडल्स – पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश

पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम से पौधरोपण की नई पहल

ग्रीन गेम्स के रूप में भी हुआ ऐतिहासिक आयोजन!

38वें राष्ट्रीय खेलों ने उत्तराखंड को ‘देवभूमि’ और ‘वीरभूमि’ के साथ अब ‘खेलभूमि’ के रूप में भी पहचान दिला दी है! 

Exit mobile version