Site icon The Mountain People

उत्तराखंड को रेल बजट में जबरदस्त सौगात! रेलवे कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक उछाल, 2009-14 की तुलना में 2,382% ज्यादा फंडिंग

 

 

 

 

देहरादून: रेलवे बजट 2025-26 उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक साबित होने वाला है! इस बार प्रदेश को 4,641 करोड़ रुपये का अभूतपूर्व आवंटन मिला है, जो 2009-14 के बजट की तुलना में 2,382% अधिक है। यह न केवल प्रदेशवासियों की कनेक्टिविटी को सशक्त करेगा, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए भी यात्रा को सुगम बनाएगा।

रेलवे कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार!

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट: 125 किमी की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का 49% कार्य पूरा, लागत ₹24,659 करोड़।
देवबंद-रुड़की रेल लाइन: 96% निर्माण कार्य पूरा, 27.5 किमी की इस परियोजना की कुल लागत ₹1,053 करोड़।
किच्छा-खटीमा रेल परियोजना: 63 किमी लंबी इस लाइन पर ₹228 करोड़ का निवेश

प्रदेश के 11 रेलवे स्टेशन बनेंगे ‘अमृत स्टेशन’

उत्तराखंड के रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 147 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। देहरादून, हरिद्वार, काशीपुर, काठगोदाम, कोटद्वार, लालकुआं, रामनगर, रुड़की और टनकपुर सहित 11 रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा।

रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर और यात्रियों के लिए बड़ी सौगात

100 से अधिक रेलवे फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का निर्माण पूरा।
49 किमी रूट पर ‘कवच सुरक्षा प्रणाली’ लागू होगी।
दो वंदे भारत ट्रेनों की सफल सेवाएं, और नई ट्रेनों के संचालन की संभावना।
31 स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई, यात्रियों के लिए 6 लिफ्ट और 14 एस्केलेटर का निर्माण।

पर्यटन और तीर्थाटन को मिलेगी नई उड़ान!

बेहतर रेल कनेक्टिविटी से न सिर्फ प्रदेश के लोगों को फायदा होगा, बल्कि चारधाम यात्रा,Jim Corbett, मसूरी, नैनीताल, औली जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंचना और भी आसान हो जाएगा। इससे प्रदेश की आर्थ‍िक और सामाजिक स्थिति को जबरदस्त मजबूती मिलेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तराखंड के लिए यह बजट एक नया युग लेकर आ रहा है, जो प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद करेगा। उत्तराखंडवासियों की ओर से प्रधानमंत्री जी को हार्दिक आभार

Exit mobile version