TMP: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारतीय नौसेना के ऑपरेशनल डेमोस्ट्रेशन की रिहर्सल के दौरान एक रोमांचक घटना घटी। रामकृष्ण ब्रीच पर दो नौसेना अधिकारियों के पैराशूट आपस में उलझ गए, जिससे वे संतुलन खोकर तट के पास पानी में गिर गए।
हालांकि, नौसेना की मुस्तैदी के चलते किसी बड़ी अनहोनी से बचाव हो गया। घटनास्थल पर मौजूद नाव ने दोनों अधिकारियों को सुरक्षित बचा लिया। यह वाकया उस समय हुआ, जब एक अधिकारी राष्ट्रीय ध्वज के साथ उतर रहे थे और दूसरे का पैराशूट उलझ गया था।
रिहर्सल को देखने के लिए समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आज के इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू मुख्य अतिथि होंगे।
Related posts:
उत्तराखंड से विदा हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह, धामी ने शिक्षा, युवा और सैनिक कल्याण में योगदान को सराहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखंड वासियों को दी बधाई, पुलिस लाईन ...
विधानसभा अध्यक्ष रीतू खंडूड़ी ने की, सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात
प्रदेश के 144 चिकित्सालयों को मिलेगा कायाकल्प अवार्ड- चिकित्सा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
आपदा से जंग का गुर सीखने पहुंचे प्रशिक्षु IPS: SDRF मुख्यालय में लिया रियल-टाइम ट्रेनिंग का अनुभव
(Visited 1,400 times, 1 visits today)

