Site icon The Mountain People

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिला फिर से 6 महीने का सेवा विस्तार, अगले साल तक रहेंगी पद पर

 

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को एक और 6 महीने का सेवा विस्तार दिया है। यह फैसला 1 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगा और रतूड़ी अब 31 मार्च 2025 तक अपने पद पर बनी रहेंगी।

CS राधा रतूड़ी, जो 1988 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, राज्य के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनके कार्यकाल का पहला सेवा विस्तार इसी वर्ष 30 सितंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन धामी सरकार ने समय रहते इसे फिर से 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह रतूड़ी का लगातार दूसरा सेवा विस्तार है, जो उन्हें एक साल के भीतर मिला है।

इस सेवा विस्तार के बाद राज्य में ब्यूरोक्रेसी की मुखिया के रूप में महिला नेतृत्व की उपस्थिति को कई सामाजिक संगठनों ने सराहा है। हालांकि मुख्य सचिव के पद के लिए अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन फिलहाल इस फैसले ने सभी अटकलों को विराम दे दिया है।

 
 
Exit mobile version