देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में बंद मार्गों को दो दिनों के भीतर खोलने का सख्त आदेश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी जिलों में अवरुद्ध सड़कों की स्थिति का जायजा लिया और जल्द समाधान के निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि छोटे कार्यों की स्वीकृति जिलाधिकारी स्तर पर की जाएगी ताकि सड़कों को तेजी से सुचारू किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि आपदा राहत कार्यों में धन की कोई कमी नहीं होगी और 95% सड़कों को अगले 48 घंटों में खोलने का लक्ष्य रखा गया है।
Related posts:
सैनिकों के लिए खास: उत्तराखंड समान नागरिक संहिता 2024 में वसीयत पर नई छूट, आसान प्रक्रिया का तोहफा
25 करोड़ की संपत्तियां कुर्क: एलयूसीसी चिटफंड घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, 1.60 लाख निवेशकों से 419...
सीएम धामी ने अफसरों को दी चेतावनी कहा दायित्व निर्वहन में शिथिलता पर होगी कड़ी कार्रवाई
आज गोल्ड मेडल जीतने के लिए लड़ना था, अयोग्य घोषित हुई विनेश फोगाट
लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर ऐतिहासिक बहस, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा
(Visited 1,252 times, 1 visits today)

