देहरादून: उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले अपना कहर बरसा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में ताजा भूस्खलन की एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें पहाड़ पलभर में धराशाई होता दिख रहा है। यह डरावना मंजर धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाश मानसरोवर मोटरमार्ग के चेतुलधार के पास का है, जहां लैंडस्लाइड के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।
प्रदेश के कई जिलों में नदियों और नालों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मानसून के इस सीजन में अब तक 74 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44 लोग अब भी लापता हैं।
कुमाऊं में उफनती नदियों और लैंडस्लाइड की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो राज्य के मुश्किल हालात को बयां करती हैं।
Related posts:
स्मार्ट सिटी की उच्च स्तरीय बैठक: मुख्य सचिव की कड़ी नाराजगी, ग्रीन बिल्डिंग 6 माह में पूर्ण करने के...
"जंग की तैयारी? पहलगाम हमले के बाद दिल्ली में हलचल तेज, PM मोदी ने बुलाई सुरक्षा और राजनीतिक मामलों ...
वित्त आयोग के ऐतिहासिक दौरे की तैयारी में उत्तराखण्ड सतर्क, बद्रीनाथ-केदारनाथ के लिए वैकल्पिक योजना ...
मोटा अनाज के वैश्विक मानकों के विकास पर सराहा गया भारत का प्रस्ताव
थराली आपदा: बादल फटने से तबाही, सीएम धामी ने जताया दुःख, राहत-बचाव कार्य तेज
(Visited 314 times, 1 visits today)

