Site icon The Mountain People

“उत्तराखंड में कहर बरपा रहा मानसून: पिथौरागढ़ में भयानक भूस्खलन से कैलाश मानसरोवर मार्ग बंद”

file photo

 

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून विदाई से पहले अपना कहर बरसा रहा है। पिथौरागढ़ जिले में ताजा भूस्खलन की एक भयानक घटना सामने आई है, जिसमें पहाड़ पलभर में धराशाई होता दिख रहा है। यह डरावना मंजर धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैलाश मानसरोवर मोटरमार्ग के चेतुलधार के पास का है, जहां लैंडस्लाइड के कारण रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया है।

प्रदेश के कई जिलों में नदियों और नालों के उफान और लगातार हो रही बारिश ने आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। मानसून के इस सीजन में अब तक 74 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 44 लोग अब भी लापता हैं।

कुमाऊं में उफनती नदियों और लैंडस्लाइड की डरावनी तस्वीरें सामने आ रही हैं, जो राज्य के मुश्किल हालात को बयां करती हैं।

Exit mobile version