देहरादून। श्री दरबार साहिब के सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों व देशवासियों को बधाई एवम हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने नित्य की भांति श्री दरबार साहिब में प्रातः योगाभ्यास किया। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास महाराज ने अपने संदेश में कहा कि हर आयु वर्ग के व्यक्ति को योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए। आज के बदलते परिवेश में तनाव अनेक रोगों का कारण बन रहा है। योग साधना से मस्तिष्क व शरीर तनाव मुक्त रहते हैं, मानव अशांति व रोगों से बच सकता है। योग संतुलित जीवन जीने की कला सिखाता है। योग से व्यक्ति के विचार सात्विक होते हैं। शास्त्रों में मानव के लिए रोग मुक्ति से लेकर आत्म शुद्धि व दीर्घायु जीवन के लिए योग साधना को सबसे सशक्त माध्यम बताया गया है।
योग केवल शारीरिक ही नहीं मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। योग व्यक्ति के शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में सहायता करता है। यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन को एक साथ लाता है।
Related posts:
उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश समेत उत्तरभारत के कई राज्यो मे होगी बारिश- आईएमडी
रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस शुरू, कुमाऊं-गढ़वाल को मिली नई रफ्तार
6 साल की मासूम से चलती कार में हैवानियत, बच्ची की हालत गंभीर
'विश्व श्रमिक दिवस' पर सीएम धामी ने श्रमिकों को किया सम्मानित
राज्य सरकार की नई खनन नीति से अवैध खनन के परिवहन, भंडारण पर लगी प्रभावी रोक
(Visited 2,353 times, 1 visits today)

