मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन कार्यालय एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने देश के विभिन्न क्षेत्रों से आये श्रद्धालुओं से बातचीत कर उनसे व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं समेत पेयजल, भोजन, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए विश्राम स्थल, स्वास्थ्य केन्द्र एवं यात्रा नियंत्रण कक्ष में सभी सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने एवं व्यवस्थित यात्रा के लिए आपसी सामंजस्य से कार्य करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से उत्तराखण्ड आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम, सुरक्षित एवं सुविधाजनक चारधाम यात्रा के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।
इस अवसर पर अपर आयुक्त गढ़वाल नरेंद्र सिंह क्विरियाल, एडीएम कुमकुम जोशी, नगर आयुक्त शैलेन्द्र सिंह नेगी, एसपी ग्रामीण लोकजीत सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, सीमा रानी, मनोज धयानी, शिव कुमार गौतम, उषा जोशी, अनिता तिवाड़ी, रूपेश गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, राजू नरसिम्हा, दीपक बिष्ट आदि उपस्थित रहे।
Related posts:
स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति: मोदी सरकार ने 8 सालों में तीन गुना बढ़ाया स्वास्थ्य पर खर्च
महाकुंभ में गंगा-यमुना जल पर CPCB की रिपोर्ट: अब नहाने योग्य, लेकिन डेटा एनालिसिस की जरूरत!
उत्तराखण्ड कैबिनेट का बड़ा फैसला: पॉक्सो पीड़ित बच्चों को अब मिलेगा समयबद्ध वित्तीय सहयोग
देवसंस्कृति विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी, हजारों लोगों ने लिया अंगदान का संकल्प; उत्तराखंड म...
उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, 8 मंत्रियों ने ली शपथ
(Visited 738 times, 1 visits today)

