देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के पथरीबाग परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में लीची सहित अनेको फलदार वृक्षों के पौधे रोपित किए गए। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अध्यापकों के साथ मिलकर लीची संरक्षण की मुहिम को बढ़ावा देने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय के पे्रसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. यशबीर दीवान ने विश्वविद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किया जा रहे कार्यों की व्याख्या की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडड़ी ने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पर्यावरण को हरा भरा रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के स्कूल आफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसेज के राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय कैडेट कोर एम अनुपम सर्व सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। इस अवसर पर डॉ अरुण कुमार, डॉ सुमन विज, डॉ कुमुद सकलानी, डॉ प्रियंका बनकोटी, डॉ मालविका कांडपाल, डॉ पूजा जैन, डॉ गीता रावत, डॉ कंचन जोशी, डॉ दीपक सोम, डॉ अनुज रोहिला, डॉ संजय शर्मा, दीपक थपलियाल समेत अनेक फैकल्टी सदस्य एवं शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Related posts:
15 बंदरों की मौत का हुआ खुलासा, ज़हर देकर बेरहमी से की गयी थी बंदरों की हत्या
ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
मुख्यमंत्री धामी ने दी 'लैब ऑन व्हील्स' की सौगात, नौ जिलों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी मोबाइल साइंस ...
खटीमा गोलीकांड के शहीदों को CM धामी ने किया नमन, कहा- बलिदान से मिला उत्तराखंड
सेवानिवृत्त जजों को सुविधाएं न देने पर सुप्रीम कोर्ट ने छह राज्यों को अवमानना नोटिस भेजा
(Visited 438 times, 1 visits today)

