श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रबन्धन की ओर से मरीजों को सोमवार से निःशुल्क ओपीड़ी सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके अन्तर्गत 4 दिसम्बर से मरीजों को निःशुल्क पंजीकरण एवम् चिकित्सकीय परामर्श का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों को अस्पताल के नियमानुसार 50 प्रतिशत का डिस्कांट भी दिया जाएगा। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मित्तल ने दी।
यह भी पढ़ें – सीएम धामी ने प्रधानमंत्री मोदी को उत्तराखंड वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेरक मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि मेडिसिन विभाग, स्त्री एवम् प्रसूति रोग विभाग, सर्जरी विभाग, हड्डी रोग विभाग, नाक कान गला रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग, शिशु एवम् बाल रोग, मनोरोग विभाग और छाती एवम् श्वास रोग विभाग में आने वाले सभी मरीज निःशुल्क ओपीडी कार्ड बनवा पाएंगे। प्रसव के लिए आने वाली आयुष्मान कार्ड धारक गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क डिलीवरी की सुविधा भी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में मिलेगी। गौरतलब है कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के आयुष्मान कार्ड भी स्वीकार्य हैं।
Related posts:
गजा घण्टाकर्ण महोत्सव में बोले CM धामी – सांस्कृतिक जागरण से विकास की नई नींव रख रहा उत्तराखंड
धामी सरकार ने दी सड़क, रोपवे, स्वास्थ्य व शिक्षा परियोजनाओं के लिए ₹183.97 करोड़ मंजूर
अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर लगाया 50% टैरिफ , भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
उत्तराखंड का डिजिटल युग: मुख्यमंत्री धामी ने लॉन्च की साइबर सुरक्षा और स्मार्ट सेवाओं की क्रांतिकारी...
CM धामी की नितिन गडकरी से मुलाकात, आपदा से प्रभावित सड़कों-पुलों के पुनर्निर्माण को मांगा केंद्र से ...
(Visited 662 times, 1 visits today)

