अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत पर्यटन विभाग, पंचायती राज्य विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक के दौरान ACS राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को हिदायत दी है कि जो कार्य मुख्यमंत्री की घोषणा में आ गये हैं वे स्वतः ही जनहित की दृष्टि से अत्यन्त महत्वपूर्ण हो गए हैं, इनके क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की कमी या अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नही किया जाएगा। ACS राधा रतूड़ी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत किये जाने वाले कार्य शीर्ष प्राथमिकता और समयबद्धता से पूरे किये जाने आवश्यक हैं।
यह भी पढ़ें – CM धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात करके टनकपुर-बागेश्वर रेललाइन निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की मांग
इस बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव रतूड़ी ने विशेषकर पर्यटन विभाग को अपने आन्तरिक विभाजनों को समाप्त कर यूटीडीबी (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास बोर्ड), डीटीडीओ (जिला पर्यटन विकास अधिकारी), कन्सलटेंट्स और स्टेकहोल्डर्स को प्रभावी समन्वय के साथ कार्यो को पूरा करने के नसीहत दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपर सचिव पर्यटन को हर सप्ताह यूटीडीबी, जीएमवीएन, केएमवीएन के साथ वर्चुअल माध्यम से योजनाओं की धरातल स्तर पर समीक्षा के निर्देश दिए हैं।
एसीएस ने कुमाऊँ क्षेत्र में पर्यटन विभाग के तहत किये जाने वाले मन्दिरों के सौन्दर्यीकरण के कार्यो को औचित्य के आधार पर मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन में समाहित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अपर मुख्य सचिव ने पंचायती राज विभाग, संस्कृति व धर्मस्व विभाग तथा समाज कल्याण विभाग को योजनाओं के त्वरित कार्यान्वयन के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव एस एन पाण्डेय, अपर सचिव पूजा गर्ब्याल, जगदीश काण्डपाल तथा सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
Related posts:
शहीद सम्मान यात्रा 2 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने शहीद नरेश कुमार के घर से दी श्रद्धांजलि
स्वदेशी कामिकेज ड्रोन: भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, 1000 किमी तक की उड़ान क्षमता
उपराष्ट्रपति धनखड़ का RIMC कैडेट्स को संदेश: "ताकत और ज्ञान के साथ करें राष्ट्र सेवा
केरल में निपाह वायरस के हाई रिस्क वाले 352 मरीज,फ़िलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया- स्वास्थ्य मंत्...
GYAN मॉडल पर आधारित उत्तराखंड का बजट 2026–27, गरीब-युवा-किसान और नारी सशक्तिकरण पर फोकस
(Visited 378 times, 1 visits today)
