Site icon The Mountain People

मुख्यमंत्री धामी ने अहमदाबाद में स्थित अटल फुट ओवर ब्रिज का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित अटल फुट ओवर ब्रिज का भ्रमण किया। उन्होंने इसे आधुनिक तकनीकि का बेजोड़ नमूना बताया, उन्होंने कहा कि यह पुल अपने सुंदर संरचना से साबरमती के सौंदर्य से भी पर्यटकों को आकर्षित कराता है। इसमें लोगों के आवागमन की भी बेहतर व्यवस्थायें की गई हैं।
 
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोड शो में सीएम धामी ने किया प्रतिभाग 
 
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अटल ब्रिज के प्रोजेक्ट हेड सुशांत से जानकारी प्राप्त की। साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिव विनय शंकर पांडे को उत्तराखंड में भी अटल ब्रिज की तर्ज पर ब्रिज बनाए जाने की संभावनाएं तलाशे जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अटल ब्रिज देखने हेतु विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों से भी मुलाकात की।
Exit mobile version