देहरादून- उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की माने तो अगले 4 दिन तक उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसको ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 22 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही 21 जुलाई को लेकर भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के निदेशक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल उत्तराखंड में बारिश से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं । उन्होंने बताया कि आज से लेकर 22 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि मौसम विभाग ने 19, 20 और 22 को येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 21 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Related posts:
उत्तराखंड UCC: झूठी शिकायत दर्ज करने पर लगेगा जुर्माना, तीसरी बार पर ₹10,000 तक का दंड
उत्तराखंड के सहकारी बैंकों में लागू होगा गुजरात मॉडलः डॉ0 धन सिंह रावत
जसपाल राणा को मुख्यमंत्री धामी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
सड़क हादसे रोकने को एक्शन मोड में सरकार, ब्लैक स्पॉट और रोड डिजाइन पर होगी सख्त निगरानी
लिमच्यागाड़ में 3 दिन में वैली ब्रिज तैयार, गंगोत्री मार्ग पर डबरानी पुल तक यातायात बहाल
(Visited 101 times, 1 visits today)

