नई दिल्ली (एजेंसी)- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास पर हुई सुरक्षा को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के 3 कमांडो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। सुरक्षा इकाई का नेतृत्व कर रहे उपमहानिरीक्षक डीआईजी और कमांडेंट रैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी का तबादला कर दिया गया। डोभाल को ‘जेड प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उन्हें एसएसजी द्वारा सुरक्षा कवर मुहैया कराया गया है। इस घटना की जांच में 5 अधिकारी दोषी पाए गए हैं।
क्या है ये पूरा मामला
सुरक्षा चूक की ये घटना 16 फरवरी को हुई थी। सुबह करीब 7:30 बजे बेंगलुरु से आए एक शख्स ने भाग लेकर 2 भाग के घर में घुसने की कोशिश की थी। हालांकि उसे सुरक्षा जवानों ने पकड़ लिया और दिल्ली पुलिस को सौंप दिया था।
Related posts:
देश में लगातार कोरोना के मामलों में हो रही बढ़ोतरी
मणिपुर में ट्रकों को रंग कर उपद्रवी बना रहे असम राइफल्स के वाहनों की तरह, मणिपुर पुलिस को पत्र लिखक...
क्रिकेटर ऋषभ पंत होंगे प्रदेश के 'ब्रांड एंबेसडर'
उत्तराखंड में अग्निवीरों को मिलेगा 10% आरक्षण - सैनिक कल्याण में धामी सरकार के ऐतिहासिक कदम
बदरीनाथ में कथा महोत्सव, 150 संत-साध्वी और 1200 हरिभक्तों के बीच पहुंचे सीएम धामी
(Visited 119 times, 1 visits today)


