एक बार फिर उतराखंड पुलिस देवदूत बनकर जनता के सामने आई है । ताजा मामला आज श्रीनगर का है यहां अलकनन्दा नदी पर बने श्रीनगर जलविधुत परियोजना की झील में एक युवती ने छलांग लगा दी कुछ देर तक तो युवती डूबती रही लेकिन थोड़ी देर में युवती बचाओ बचाओ की आवाज़ लगाने लगे जिसपर वहां श्रीनगर परियोजना में कार्यरत लोगो की नज़र उस युवती पर पड़ी, तत्काल वहां तैनात कर्मियों ने इस बात की सूचना पुलिस जो दी। पुलिस की जल पुलिस ,पीएससी के जवान घटना स्थल पहुचे और झील में तैरते हुए पुलिस के गोताखोरों ने युवती को डूबने से बचाया और उसका सुरक्षित रेसक्यू किया। युवती मूल रूप से अल्मोड़ा के खजांची मुहल्ले की रहने वाली है युवती की उम्र 24 साल बताई जा रही है। कुछ वर्ष पूर्व युवती गढ़वाल विवि में ही पढ़ती थी। यहां वो विवि के एक छात्र संगठन में भी सक्रिय थी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते तनाव में आकर उसने ये कदम उठाया था फिलहाल युवती को इलाज के लिए बेस अस्पताल भर्ती किया गया है।
श्रीनगर- जीवीके परियोजना झील में डूब रही युवती को पुलिस ने बचाया
सीएम धामी ने आरटीओ में मारा छापा, मुख्य अधिकारी कार्यालय में नही थे मौजूद
मौसम विभाग ने 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट किया जारी , सुरक्षा की दृष्टि से स्कूलों में अवकाश घोषित
चंपावत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, सीएम धामी ने लाइन में खड़े मतदाताओं से की वोट अपील
छापा मारने पहुंची आबकारी टीम के साथ स्थानीय लोगों ने की मारपीट, दो लोग गिरफ्तार
खाद्य मंत्री रेखा आर्या और सचिव कुर्वे में आदेश पर अनबन, सचिव ने मंत्री के तबादला आदेश को किया रद्द
(Visited 24 times, 1 visits today)
