उत्तराखंड में बारिश का दौर तेज, ऊधमसिंह नगर के गुलरभोज में 91.5 मिमी बरसा पानी

 

 

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। प्रदेश में दर्ज वर्षा के आंकड़ों में ऊधमसिंह नगर का गुलरभोज सबसे आगे रहा, जहां 91.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। काशीपुर में 89 मिमी और गदरपुर में 86 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन के मुताबिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मौसम और संभावित परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौसम विज्ञान विभाग के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जारी होने वाले अलर्ट लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं।

नैनीताल-चंपावत में भी भारी बारिश

नैनीताल जिले के कोश्याकुटोली में 87.5 मिमी, नैनीताल में 78.5 मिमी और धारी में 66.5 मिमी बारिश दर्ज हुई। चंपावत में पाटी 72.5 मिमी बारिश के साथ प्रमुख केंद्र रहा। लोहाघाट में 68.5 और चंपावत में 60.5 मिमी वर्षा हुई।

पौड़ी और अल्मोड़ा में भी तेज बारिश

पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा में 65 मिमी, लैंसडौन में 54 मिमी और कालागढ़ में 52.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। अल्मोड़ा जिले में जैंती में 63 मिमी, सितलाखेत में 61.5 मिमी और रानीखेत में 57.5 मिमी वर्षा हुई।

देहरादून से पिथौरागढ़ तक बारिश

देहरादून के निरंजनपुर में 57 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। रायवाला में 20.5 और चकराता में 18.5 मिमी वर्षा हुई। पिथौरागढ़ के गनाई गंगोली में 47.5 मिमी, गंगोलीहाट में 46 और बेरीनाग में 38 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बागेश्वर के डंगोली में 47 मिमी, कांडा में 44.5 और लिटी में 34 मिमी वर्षा हुई। उत्तरकाशी के जानकी चट्टी में 43, गंगोत्री में 41 और हर्षिल में 33.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

चमोली से टिहरी तक भी बरसे बादल

चमोली जिले के पोखरी में 42 मिमी, औली में 40 और गौचर में 38.5 मिमी बारिश हुई। रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में 26, जखोली में 25.5 और सोनप्रयाग में 25 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

हरिद्वार के खानपुर में 23.5, लक्सर में 21.5 और हरिद्वार शहर में 19.5 मिमी बारिश हुई। वहीं टिहरी गढ़वाल के चंबा में 19.5, कनाताल में 18.5 और नई टिहरी में 16.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

(Visited 4 times, 1 visits today)